फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे नकदी और सोने की चेन हड़प ली। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी के आदेश पर खखरेरू पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के लालगंज निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौहा गांव निवासी अनुपम सिंह लालगंज स्थित उसके घर के पास एक अचार फैक्टरी में नौकरी करता था। वह भी उसी फैक्टरी में काम करती थी। महिला का आरोप है कि अनुपम ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद 10 हजार रुपये मांगने पर उसने रुपये दे दिए। होली के दूसरे दिन आरोपी ने सोने की चेन लौटाने के बहाने ले ली। चेन वापस मांगने पर उसने 20 हजार रुपये की मांग की और रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी ने वीडियो मोबाइल पर भेजकर फिर रुपये मांगे। विरोध करने पर उसे और पति को ब्लैकमेल करता रहा। रुपये न मिलने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें