फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाकियू का बेमियादी धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के साथ किसानों ने समस्याओं का समाधान न होने पर सोमवार की रात से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो मंगलवार को भी जारी रहा। रात में ठंड के बाद भी किसान धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। धान की तौल में लापरवाही की जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताएं हो रही हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने तक धरना जारी रहेगा।

वहीं शाम तक तहसील से नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा और नगर पंचायत के ईओ अजीत कुमार बागी आदि मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे। किसानों ने घोषणा की कि बुधवार को वह दीपनारायण चौराहा पर धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें