फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक्सईएन ट्रांसमिशन के न आने पर भाकियू ने टोल प्लाजा किया जाम

विज्ञापन
फाेटो-12- टोलप्लाजा के सामने हाइवे पर बैठे भाकियू पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक्सईएन ट्रांसमिशन के धरनास्थल पर न पहुंचने के विरोध में बांदा-सागर हाईवे स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। इससे भारी वाहनों की कतार लग गई। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद करीब 20 मिनट में जाम खुल गया। किसान दोबारा धरनास्थल पर पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। अफसरों के आश्वासन पर शाम को धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम और किसान नेता अंकित सिंह चौहान की अगुआई में शुक्रवार से बहुआ ब्लॉक में बिजली समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। किसानों की मांग थी कि एक्सईएन ट्रांसमिशन मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें। मांग पूरी न होने पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे किसानों ने बांदा-टांडा हाईवे स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, यूपीपीसीएल के एक्सईएन रत्नेश कुमार और ट्रांसमिशन के एसडीओ दुर्गा चरण धरनास्थल पहुंचे। किसानों ने कोर्राकनक में प्रस्तावित 132 केवीए उपकेंद्र के निर्माण को शुरू कराने की मांग उठाई। अफसरों ने समाधान का आश्वासन दिया। किसान एक्सईएन ट्रांसमिशन को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद टोल प्लाजा की सभी लेनों में दरी बिछाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन मिलने पर करीब 20 मिनट बाद किसान टोल प्लाजा से हट गए और पुनः धरनास्थल पर पहुंचकर बैठ गए।
शाम करीब पांच बजे नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, एक्सईएन रत्नेश कुमार और एसडीओ दुर्गा चरण ने किसानों से वार्ता कर उनकी मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान प्रीतम सिंह, दीपक गुप्ता, सोनू सिंह गौतम, बउवन शुक्ला, घनश्याम गुप्ता, छोटे सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

फाेटो-12- टोलप्लाजा के सामने हाइवे पर बैठे भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद

फाेटो-12- टोलप्लाजा के सामने हाइवे पर बैठे भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें