फोटो-14-मैन आफ दा मैच का पुरस्कार देते समाजसेवी। संवाद
थरियांव। हसवा ब्लॉक के सातवें प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में नरैनी टीम ने गोलू-11 को सात रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नरैनी टीम ने 12 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में गोलू-11 टीम 11 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई।
नरैनी टीम के ऑलराउंडर सूरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 20 रन बनाकर और तीन ओवर में चार विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। समाजसेवी विनय सिंह ने उन्हें मैन ऑफ द ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधान संजीव प्रताप सिंह, कमेटी सदस्य ऋषिकांत त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा, राज सिंह, विनय सिंह, कपिल सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रजनीश मिश्रा और चेतन त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
फोटो-14-मैन आफ दा मैच का पुरस्कार देते समाजसेवी। संवाद