फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा थानों में करेगी प्रदर्शन

Thu, 07 Jul 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में रणनीति बनाते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नौ से 15 जुलाई के बीच होने वाले प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी है। बैठक कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि प्रदर्शन प्रभारी सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा सरकार के संरक्षण में अपराध हो रहे हैं। अपराधी और गुंडे थाने चला रहे हैं। अब समय आ गया है कि 2017 में इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने सभी थानों में प्रदर्शन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जहानाबाद थाने में 14 जुलाई, जाफरगंज और औंग थाने में नौ, बकेवर थाने में 11, बिंदकी कोतवाली और चांदपुर थाने में 13 जुलाई को प्रदर्शन करने निर्णय लिया।

इसी प्रकार धाता थाने में 11, हुसेनगंज में नौ, हथगाम थाने में 10, सुल्तानपुर घोष थाने में 11, सदर कोतवाली में 15, महिला थाने में 14, ललौली, गाजीपुर, असोथर थाने में नौ जुलाई को प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विधायक कृष्णा पासवान, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, रणवेंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, बीरेंद्र दुबे, शैलेंद्र रघुवंशी, नीलिमा चौहान, जयंती वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें