फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का फूंका पुतला

Thu, 21 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पटेल नगर चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का पुतला फूंकते बसपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने पर बसपाइयों ने बुधवार देर शाम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का पुतला फूंका। भाजपा को दलित विरोधी पार्टी होने का खिताब देते हुए चुप न बैठने का ऐलान किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन



पटेल नगर चौराहा में बुधवार रात आठ बजे विरोध प्रदर्शन हुआ। पुतला दहन से पहले बसपा नेता वीर प्रकाश लोधी के नेतृत्व में जुटे बसपा कार्यकर्ताओं ने मायावती के खिलाफ एक भी लब्ज न सुनने के इरादे साफ कर दिए। लोधी ने कहा कि भाजपा अपने को सैद्वांतिक पार्टी होने का दावा करती है, जबकि असलियत में ऐसा नहीं है। दलितों के खिलाफ चलने वाली यह पार्टी मायावती के एक इशारे पर चलने वाले जनमत की सोचकर बौखला गई है।


 बसपा सुप्रीमो के खिलाफ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी कर जनता के सामने अपना चरित्र उजागर कर दिया है। पुतला दहन के दौरान विनोद गौतम, अभिषेक प्रताप सिंह, राधेश्याम अंबेडकर, कांती देवी, सुशीला देवी, राजेश गौतम, शिव बाबू गौतम, राम सिंह पटेल, जगदीश पासी, पीके गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें