फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हर व्यक्ति तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
नहर कालोनी में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्र में भाजपा सरकार का आठ साल कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन सोमवार को नहर कॉलोनी में किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह, प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जय कुमार सिंह और विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए वरीयता पर योजनाएं चला रहीं हैं। योजनाओं का लाभ लाइन में खडे़ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कहा कि सरकार का सपना है कि कोई भी व्यक्ति झोपड़ी में न रहे। सबके पास खुद की पक्की छत वाला मकान हो और इसीलिए योजनाएं चल रहीं हैं।
सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश में कोई गुंडई नहीं कर सकता है, हर तरफ कानून का राज है। इसके बाद मंजू देवी पत्नी अखिलेश लोधी तेलियानी, ममता देवी पत्नी अमरपाल तेलियानी, केसिया पत्नी गोलहा, प्रेेमलता देवी पत्नी सियाराम मलवा, संगीता पत्नी हरिश्चंद्र को पीएम आवास योजना की चाभी दी गई। स्वयं सहायता समूह चांदनी महिला प्रेरणा संकुल की सोनम सिंह, शिवकली, तिरंगा महिला संकुल समिति की शालिनी और सीता आदि को दो करोड़ 98 लाख 31 हजार 640 रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। प्रमोद द्विवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, पुष्पराज पटेल और नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

नहर कालोनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक देते मंत्री जयवीर सिंह, प्रतापगढ?- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें