पार्टी कार्यालय में बैठक करते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की परिवर्तन यात्रा नौ और 10 नवंबर को जनपद में भ्रमण करेगी। इसको लेकर भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी है। परिवर्तन यात्रा में चुनाव के लिए दावेदारी करने वालों की ताकत देखी जाएगी।
गुरुवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नौ नवंबर को जहानाबाद, बिंदकी और अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र, 10 नवंबर को फतेहपुर, हुसेनगंज और खागा विधानसभा क्षेत्र में यात्रा भ्रमण करेगी। यात्रा में लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। केंद्र और प्रदेश के नेता मौजूद रहेंगे जो अपनी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे। यात्रा का जिला संयोजक राम प्रकाश गुप्ता और सह संयोजक अखिेलश द्विवेदी को बनाया गया। बैठक में रूट प्लान बनाया गया।
इस मौके पर मनोज शुक्ला, शैलेंद्र रघुवंशी, धीरेंद्र लाल सिंह, कुलदीप भदौरिया, विजय लक्ष्मी साहू, दुर्गा शंकर गुप्ता, कमलेश सविता, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।