फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा नेता पर घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप

विज्ञापन
फोटो-43-सभासद बुशरा खातून। वी​​डियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के भाजपा नेता के गवाह इमरान पर हमले के मामले में जेल भेजे गए आरोपी नबील आलम की मां और खेलदार मोहल्ले की सभासद बुशरा खातून ने पूरे मामले को झूठा बताया है। उन्होंने भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मार्च को भाजपा नेता फैजान रिजवी साथियों के साथ घर में घुस आए और मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। उन्हें बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट लिए गए। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने उनके बेटे नबील को ब्लैकमेल कर पहले भी रुपये लिए हैं और लगातार रुपये की मांग कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार नबील 10 मार्च की शाम 7:20 बजे दुकान में जाता और 7:42 बजे बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। प्राथमिकी में घटना का समय शाम साढ़े सात बजे दर्ज है। इसी मामले में पुलिस ने नबील को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



दबाव बनाने के लिए दी गई तहरीर

भाजपा नेता फैजान रिजवी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सुलह का दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ झूठी शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि वह हाजी रजा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में वादी हैं जबकि उनके साथी इमरान और अमित यादव मुख्य गवाह हैं। उन्होंने कहा कि नबील और उसके साथियों के मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें