फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटने न दें इस तरह की परंपराएं, यह संस्कार और सद्भाव सिखातीं

विज्ञापन
बुढ़वा में धर्म संस्कार महोत्सव एवं मेला का फीता काटकर शुभारंभ करते कारागार राज्य मंत्री जयकुमा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। एक सौ नौ साल पुराने तिरहार के धर्म संस्कार एवं राधा कृष्ण मेला का रविवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन कृष्ण व बलदाऊ की घोड़े पर सवार होकर निकलीं नयनाभिराम झांकी निहारते बनी। पूतना वध का भी मंचन हुआ। जिसने द्वापर युग की याद ताजा करा दी।
विज्ञापन

बुढ़वा गांव में धर्म संस्कार एवं राधा कृष्ण मेला का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने किया। कृष्ण और बलदाऊ के स्वरूप बने बालकों की आरती उतारने के बाद उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय की दरकार बताई। कहा कि इस तरह की परपंराएं टूटनी नहीं चाहिए।
मेला में जहां मेल मिलाप होता है तो यह सद्भाव और संस्कार को बढ़ावा देने का काम करते हैं। कार्यक्रम के पहले दिन कृष्ण व बलदाऊ की झांकी निकाली गईं। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद झांकियां मेला स्थल पहुंची।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयोजक विमलेश त्रिवेदी, प्रधान राम प्रकाश सचान, पूर्व जीएम पराग डेयरी डॉ. बीएस यादव, परशुराम मिश्रा, जगदीश पांडेय, कैलाश नारायन पांडेय, अमर किशोर सैनी, राकेश यादव, कुलदीप सचान, पंथू सिंह, जगमोहन लाल मिश्रा, राम रतन हट्टू, जितेंद्र सोनी, बरसाती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें