फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइकें टकराईं, सिपाही और होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थाना क्षेत्र के बीबीहाट गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार पुलिसकर्मी और होमगार्ड घायल हो गए। सामने से आने वाला बाइक सवार मोबाइल से बात करते आ रहा था। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासो चौकी में दुर्योधन सिंह सिपाही हैं। वे सूबेदारपुर गांव में एक व्यक्ति को न्यायालय से जारी सम्मन रविवार को पहुंचाने आए थे। वे हसवा चौकी के होमगार्ड राकेश सिंह लेकर सूबेदारपुर जा रहे थे।

गांव के रास्ते में सामने से तेज रफ्तार में एक युवक मोबाइल पर बात करते बाइक से आ रहा था। उसे रफ्तार में आते देखकर पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा भी किया, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और पुलिस कर्मियों की बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बाइक चालक की पहचान हो गई है। वह मौके से भाग गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें