फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। गढ़ी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस उसे तुरंत लेकर अस्पताल पहुंची थी लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। युवक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के केवाई गांव निवासी रामप्रसाद साहू (40) गुरुवार शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने बहन के घर भेलसा थाना घाटमपुर एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार शाम वह घर लौट रहे थे। हेलमेट लगाए बाइक चला रहे रामप्रसाद साहू जैसे ही गढ़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर जाफरगंज पुलिस उन्हें लेकर बिंदकी सीएचसी पहुंची। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उनकी पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी तो कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें