फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर कारोबारी के घर अलमारी तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नौबस्ता रोड पर रहने वाले एक फर्नीचर कारोबारी के घर में घुसे चारों ने अलमारी तोड़कर जेवर और नगदी चोरी कर लिए। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो वह हड़कंप मच गया। चोरों के छत के रास्ते घर में दाखिल होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

कस्बे के नौबस्ता रोड निवासी गणेश चंद्र अग्रहरि ने अपने मकान के निचले हिस्से में फर्नीचर की दुकान खोल रखी है और दूसरी मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। गुरुवार सुबह जब नींद खुली तो पता चला कि घर में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ है और अंदर रखा कैश व जेवर गायब हैं। पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। गणेश चंद्र ने थाने में शिकायत कर बताया कि करीब 50 हजार रुपये नगद व करीब साढ़े तीन लाख के जेवर चोर ले गए हैं। चोरों के छत के रास्ते घर में दाखिल होने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें