जहानाबाद। चौडगरा-घाटमपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से बुधवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के गांव रतनियापुर निवासी सदावृक्ष उर्फ छोटेलाल (20) बुधवार को बाइक से जहानाबाद आया था। यहां से लौटते समय जहानाबाद थानाक्षेत्र के दुर्गापुर मोड़ पर घाटमपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल सदावृक्ष को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने बताया कि डंपर पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्वास्थ्य लाभ के लिए कतारों में लगे मरीज। संवाद