फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से टकराए, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर (फतेहपुर)। बांदा जनपद की ओर से देवी मां के दर्शन कर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से पुलिस हरदो सीएचसी लेकर पहुंची। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के पटैतापुर गांव निवासी सर्वेश कुमार (30) व शैलेंद्र कुमार (19) बाइक से किशनपुर पीपा पुल पार कर बांदा जनपद में सिंह वाहिनी माता का दर्शन करने गए थे।
रविवार शाम लौटते समय किशनपुर थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के फतेश्वर महादेव मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर विजयीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र को इलाज के लिए फतेहपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें