फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 04 Jun 2024 02:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। कानपुर की ओर से आ रही कार ने सोमवार दोपहर डिवाइडर पार जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बेकाबू कार हवा में लहराते हुए हाईवे से करीब 20 फीट दूर खंती में जा गिरी। कार छोड़कर सवार भाग निकले।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना निवासी रामसेवक निषाद (50) भतीजे राकेश निषाद (55) के साथ बाइक से किस्त जमा करने फाइनेंस कंपनी आए थे। घर लौटते समय चितौरा मोड़ पर कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई। कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा हाईवे पर उछलकर गिरे।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। बाइक सवारों की हालत नाजुक देखकर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई। दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। उधर, कार छोड़कर चालक व सवार मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कार थाने में खड़ी करा ली गई है। मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


-
साइड स्टोरी प्रत्यक्षदर्शी बोले 100 किमी. से भी तेज रफ्तार में थी कार
- दोनों परिवारों का हादसे हाल बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा हाईवे पर हादसे के समय आसपास के ग्रामीण खेत और बाग में मौजूद थे। वह हादसा देखकर बोले कि फिल्मी अंदाज में कार उछली थी। गनीमत रही कि कार पलटने से बच गई।
उमरगहना गांव के हादसे में जान गंवाने वाले राकेश और रामसेवक मजदूर थे। दोनों कभी-कभार बाहर भी कमाने जाते थे। दुर्घटना की खबर पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस भागे। पोस्टमार्टम हाउस में परिवारों में चीख पुकार मची रही। राकेश की पत्नी सीमा, बेटे मोहित व बेटी गीतांजलि का बिलखते दिखे। उधर, रामसेवक की पत्नी सुनीता, बेटे संदीप, कुलदीप, रंजीत व बेटी किरन का हाल बेहाल दिखा।
ग्रामीणों ने बताया कि कार कम से कम 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में थी। डिवाइडर में कार के चढ़ते ही सामने बाइक सवार आ गए थे। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर दूर गिरे। खंती में जाने के बाद भी कार पलटी नहीं, यह कार सवारों के लिए अच्छा रहा। कार सवार मौका देखकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें