फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कुछ घंटे में छीने चार मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने खागा कस्बे में कुछ घंटों के अंतराल में चार मोबाइल छीनकर हड़कंप मचा दिया। बाइक सवार बदमाशों ने दूसरी बार ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। करीब महीने भर पहले ठीक ऐसी ही वारदात हुई थी। इसमें पुलिस ने एक लावारिस बाइक भी बरामद की थी।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के टिकरिया गांव निवासी सुनील श्रीवास्तव गुरुवार की शाम किसी काम से हरदों आए थे। सड़क किनारे खड़े होकर वह मोबाइल से बात कर रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीनकर भाग गए।
इसी तरह से वीरेंद्र मौर्य निवासी टिकरिया गांव से बाहर आकर शाम के समय भट्ठे के पास टहल रहा था। फोन पर बात करते समय बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसी प्रकार प्रकाश निवासी नरौली थाना हथगाम गुरुवार की दोपहर खागा आया था।
विज्ञापन

नौबस्ता बाईपास के पास बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल जेब से निकाल लिया और भाग गए। इसी तरह से दोपहर को ब्राम्हणपुर निवासी रोहित उमरा सरांय गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था।
तभी बाइक सवार ने उसका मोबाइल छीन लिया। भुक्तभोगियों ने बताया कि बदमाश काली रंग की पल्सर बाइक पर थे। बता दें कि करीब एक महीने पहले इसी तरह से पल्सर सवार तीन बदमाशों ने शाम को तीन लोगों के फोन छीन लिए थे। सभी ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें