फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार दंपती को तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग/फतेहपुर। बाइक सवार दंपती से तमंचे और चाकू के बल पर शनिवार रात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध पर पति को पीटा और महिला से भी छीना झपटी की। बदमाश वारदात के बाद कानपुर-प्रयागराह हाईवे की ओर से भाग निकले। पुलिस ने रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर कर दी है।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव निवासी अभिनेश लोधी राजगीर हैं। वह पत्नी तन्नो के साथ छठी समारोह में शामिल होने साले मोनू के गांव कानपुर के सिकठिया गया था। कार्यक्रम से करीब रात 11:30 बजे बाइक से दंपती घर लौट रहे थे। दंपती बनियन खेड़ा गांव में पानी टंकी के पास पहुंचे।
पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को पहले आवाज देकर रोकने की कोशिश की। अभिनेश के बाइक न रोकने पर ओवरटेक कर मौरंग के ढेर के पास रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला से जेवर उतारने की बात कही।
विज्ञापन

विरोध पर पति को पीटा और महिला के कान से टॉप्स छीनने लगे। दहशत में महिला ने टॉप्स और पायल उतारकर बदमाशों को दे दी। बदमाश कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुधरौली गांव के रास्ते भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि करीब एक लाख के जेवर बदमाश लूट ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बंद फैक्टरी के कैमरे देखेगी पुलिस
पुलिस रविवार दोपहर दंपती को लेकर घटनास्थल पहुंची। यहां जांच के दौरान एक बंद पड़ी फैक्टरी दिखी। इसमें सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस सोमवार को फिर से पीड़ित को लेकर फैक्टरी के कैमरे की जांच के लिए जाएगी। बदमाश चेहरे को छिपाए नहीं थे। इससे बदमाशों की पहचान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें