फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दोस्त की सगाई से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सगाई से लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ललौली निवासी राहुल गौतम की बिंदकी में बुधवार को सगाई थी। कानपुर महाराजपुर थाने के बउसर निवासी मातेस (25), कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बडौरी गांव निवासी विकास कुमार (28) और घाटमपुर थाना क्षेत्र के जाहगीराबाद निवासी आदित्य (19) कार्यक्रम में आए थे।
तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से तीनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने मातेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें