फतेहपुर। खागा से शहर की ओर जा रहे बाइक सवार को शनिवार शाम डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भकुआ निवासी विवेक तिवारी (40) सुबह रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से खागा गया था। अंतिम संस्कार से लौटते समय थरियांव थाना क्षेत्र के दिहुली मोड़ के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में घायल युवक इलाज दौरान मौत
गाजीपुर थाना क्षेत्र सरकी गांव निवासी मो. उस्मान (35) शुक्रवार दोपहर पैदल असोथर मार्ग पर रहा था। पीछे से ई-रिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गया। जिला अस्पताल से डाॅक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया था। रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ट्रक से कार टकराने में दो सवार घायल, 10 मीटर घिसटी
ओवरटेक करने में कार ट्रक से टकराने के बाद 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी अंकित साथी खागा कोतवाली के टेनी गांव निवासी संजय के साथ शुक्रवार को कार से खागा जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के पूर्वी ओवरब्रिज पर बगल से निकल रहे ट्रक में कार अनियंत्रित होकर टकराने के बाद फंस गई। करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहनों पर रील बनाने पर चालान
वाहन चालते समय रील बनाने की शिकायत एक्स पर की गई। यातायात पुलिस ने थार कार सवार रील बनाने वालों पर दो हजार और एक बाइक सवार पर 10 हजार का चालान किया है। थार कार सवार ढाबा संचालक बताया जा रहा है। यातायात पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।