फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैलगाड़ी से टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी बैलगाड़ी से बाइक टकराने से मजदूर लल्लन (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के खाड़ेदेवर गांव निवासी लल्लन मजदूरी करते थे। वह बुधवार को किसी काम से जोनिहा कस्बा गए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। शाहबाजपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बैलगाड़ी से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
हादसे में लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी बिंदकी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जोनिहा चौकी इंचार्ज सावन कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें