फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खंभे से टकराने में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौबे की सरायं के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर डायवर्जन के लिए लगे खंभे से टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। हथगाम सीएचसी में एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत ठीक बताई जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कौशांबी जिला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव निवासी बृजेश कुमार (30), साथी राजू (35) बाइक से ननिहाल आए थे। यहां से घर लौटते समय अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बृजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। राजू का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें