फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़े ट्रक से बाइक सवार टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। बम्हरौली पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से सोमवार रात बाइक सवार टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अतरौली पल्लावां गांव निवासी अरविंद कुमार (25) अंडे की ठेलिया लगाता था। वह देर शाम निखिल को बम्हरौली गांव की सीमा पर स्थित गोशाला में छोड़ने गया था। लौटते समय अंधेरा होने की वजह से बम्हरौली पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार टकरा गया। बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट लगी थी। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर परिजन पहुंचे। परिजन ने बताया कि अरविंद की शादी एक साल पहले सेमरी निवासी प्रेम की पुत्री रीतू से हुई थी। वह गर्भवती है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया ट्रक कब्जे में लिया गया है। बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें