फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक किराए में चलवाने का झांसा देकर हड़पी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाइक किराए में चलवाने का झांसा देकर मोबाइल दुकानदार से 62 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज मोहल्ला निवासी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान है। एक सिम कंपनी में काम करने वाला आशीष तिवारी निवासी हरिहरगंज उसकी दुकान में आता था। उसने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड गौतमबुद्ध नगर में इन्वेस्ट करने के बारे में बताया था। कंपनी कार और बाइक किराए में चलवाती है। बदले में पैसे देती है। झांसे में आकर उसनेे 62 हजार 100 रुपये कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया और कागजी कार्रवाई पूरी की थी। कंपनी ने पहली किस्त 29 दिसंबर 2018 को 9 हजार 765 रुपये उसके खाते में भेजे। उसके बाद रुपये नहीं दिया। आशीष तिवारी पर दबाव बनाया तो उसने 5 दिसंबर को डायरेक्टर की ओर से जारी 82 हजार की चेक भेजी। बैंक ने चेक वापस कर दी। उसके बाद आशीष ने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिनों बाद इंटरनेट पर गौतम बुद्ध नगर की इस कंपनी के फर्जीवाड़े के समाचार देखे। जिसमें उसे चेक जारी करने वाला कंपनी का डायरेक्टर करनपाल सिंह, संजय भाटी, विजयपाल कसाना योजनाबद्ध तरीके से शहरों में आशीष तिवारी जैसे एजेंट से मिलकर लोगों की रकम इन्वेस्ट कराते हैं और बाद में कंपनी बंदकर रकम हड़प लेते हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया और जेल भी भेजा है। आशीष तिवारी पहले फर्जी सिम बेचने में पकड़ा जा चुका है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें