फतेहपुर। करबिगवां की बंद रेलवे क्रासिंग के बाद सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस एक बाइक सेे टकरा गई। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हुई। घटना शाम लगभग पांच बजकर पांच मिनट की है।
बता दें कि करबिगवां क्रासिंग पर गेट बंद था। इसके बावजूद लोग झुक कर निकल रहे थे। एक युवक बाइक को झुकाकर निकाला और क्रासिंग पार करने लगा। इसी बीच अप लाइन ट्रैक पर सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन को सामने देख युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। गनीमत था कि ट्रेन के इंजन से बाइक का एक हिस्सा टकराया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद रवाना हो गई। आरपीएफ ने बाइक के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बाइक नंबर से बाइक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।