फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी शुरू होते ही बिजली संकट भी लोगों की परेशानी बना हुआ है। कहीं तार टूट रहे हैं, तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन गर्मी आते ही इन दावों की पोल खुलनी शुरू हो जाती है। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां रात में कटौती होने से लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं।
बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती के साथ लो-वोल्टेज की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गेहूं की सूखी फसलों में आग न लग जाए, इस कारण से सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन

शाम को सप्लाई चालू होते ही रोस्टिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्र को इस समय 24 में से सिर्फ सात-आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। उसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या रहती है।
बच्चों की परीक्षा के कारण दिन में बिजली कटौती के रोस्टर में बदलाव किया गया था। जिस कारण से रात को रोस्टिंग हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति में 24 घंटे में छह घंटे रोस्टिंग होनी है। दिन में फाल्ट और ग्रामीण क्षेत्र में फसलें खड़ी होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद की जाती है। 15 दिन बाद समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

- रामस्नेही, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें