फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने उड़ाई नींद, टहलकर कटी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ उपकेंद्र से सोमवार रात भर बिजली गुल रही। वहीं असोथर समेत उपकेंद्रों से तीन से चार घंटे बिजली कटौती होने से लोग परेशान रहे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी जिले में बिजली व्यवस्था सही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पिछले सोमवार से आपातकालीन रोस्टिंग के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। बहुआ उपकेंद्र में सोमवार रात 12 बजे रोस्टिंग के नाम पर बिजली काटी गई, मंगलवार दिन के बाद सप्लाई शुरू की गई। इसी प्रकार असोथर उपकेंद्र में सोमवार रात 11 बजे रोस्टिंग हुई और रात में दो बजे सप्लाई दी गई। थरियांव, पलिया, हुसैनगंज समेत अन्य उपकेंद्रों में भी तीन से चार घंटे आपूर्ति बंद रही।
ग्रामीणों का कहना है कि रोस्टिंग के नाम पर गांवों की बिजली काटी जा रही है। 24 घंटे में पांच-छह घंटे ही बिजली मिलती है। दिन तो किसी प्रकार से कट जाता है, लेकिन रात को उमस और मच्छरों के प्रकोप से नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

कोयले की कमी से बिजली का संकट बढ़ गया है। फिलहाल ग्रामीण क्षेेत्रों में आपातकालीन रोस्टिंग शुरू की गई है, जिसका पावरग्रिड से आदेश आता है। पावरग्रिड से बिजली संकट दूर होने पर ही रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

- मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, उपखंड अधिकारी असोथर
बिजली की रोस्टिंग ऊपर से होती है। 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ जाने से आपूर्ति बंद रही है। फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दिया गया है।
- अमित कुमार, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें