अतिसंवेदनशील घोषित ब्लाक भिटौरा में नामांकन प्रक्रि या पूरी कराने में
पुलिस प्रशासन को पसीना आ गया। दोनाें प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने
आचार संहिता तार-तार कर दिया। पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने मंत्रणा के बाद
दोनों पक्षों पर आचार संहिता उल्लघंन की धारा 188 और 353 के तहत रिपोर्ट
दर्ज की गई।
भिटौरा ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी रेनू सिंह और
कल्पना शुक्ला ने शुक्रवार को नामांकन कराया है। दोनों पक्षों से भारी
भीड़ और वाहनों के जुलूस पहुंचे। पहले रेनू सिंह पक्ष के प्रतिनिध लल्ली
सिंह के दलबल को पुलिस ने किसी तरह से रोका। जुलूस रोकने पर पुलिस से जमकर
नोकझोंक हुई। किसी तरह से नामांकन हो सका। इसके बाद दूसरा पक्ष कल्पना
शुक्ला के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति राजेंद्र शुक्ला वाहनों का काफिला लेकर
पहुंचे। नहर के पास ही पुलिस ने रोक लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पुलिस
प्रशासन पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस को लाठियां पटक कर
भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने इस दौरान वीडियोग्राफी कराई थी। एसपी
कलानिधि नैथानी ने आचार संहिता उल्लघंन को लेकर सीओ सिटी वंदना सिंह और एसओ
बलराम सिंह से बातचीत की। वीडीयो फुटेज देखने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के
आदेश दिए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि आचार संहिता उल्लघंन की रिपोर्ट
प्रत्याशियों पर होती है। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों पर देर रात को
रिपोर्ट दर्ज क ी गई है।
चुनाव में खलल डालने वाले जाएंगे जेल
एसपी
कलानिधि नैथानी ने बताया कि चुनाव में खलल डालने वालों को जेल भेजा जाएगा।
चुनावों को लेकर ब्लाकों के आसपास वीडियोग्राफी कराई जा रही है। खुफिया
पुलिस भी प्रत्याशियों की लोकेशन में लगाई गई है। गड़बड़ी फैलाने वालों से
सख्ती से निपटा जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को इसके निर्देश दिए गए हैं।