फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड जा रही और कंबल आ रहे

Sat, 06 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड खत्म होने के बाद गरीबों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कंबलों की खेप आई है। कंबलों की यह खेप फसल सूखने के बाद हुई बरसात की कहावत को चरितार्थ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला केंद्र से करीब 640 कंबल की खेप आई है, जिन्हें तहसील के एक कमरे में रखवा दिया गया है। करीब-करीब ठंडक खत्म होने को है। इन कंबलों का वितरण पूरी तरह से बेमकसद है। तहसीलदार जेपी पांडेय ने बताया कि 15 दिन पहले कड़ाके की पड़ रही ठंड के दौरान तत्कालीन तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा ने कंबलों की मांग की थी। उसी आधार पर कंबलों की खेप आई है। उन्होंने बताया कि पात्रों का चयन करके कंबलों का वितरण किया जाएगा। दूसरी ओर इलाकाई लोगों का कहना है कि अब कंबल का वितरण करने से क्या फायदा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें