फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने छह घंटे दिया थाने पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। शांतिभंग के मामले में आरोपी भाजपा पदाधिकारी से मिलने थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने के तीन दरोगाओं से विवाद हो गया। अभद्रता का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष के आश्वासन के बाद भाजपाई धरने से उठे।
विज्ञापन

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कुलदीप गुप्ता भाजपा में मलवां मंडल के उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार की शाम उनके घर के सामने एक प्लाट में आग लग गई थी। इस बात को लेकर कुलदीप की गांव के ही अनिल यादव से कहासुनी हो गई। कुलदीप ने थाने में सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने विवाद को कुलदीप गुप्ता, अमरपाल गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता व दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव का शांतिभंग में चालान कर दिया।
बुधवार सुबह कुछ भाजपा पदाधिकारी कुलदीप से मिलने थाने पहुंचे। यहां मिलने की बात पर कार्यकर्ताओं का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि तीन दरोगाओं ने उनसे अभद्रता की और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद सुबह नौ बजे भाजपाई तीनों को हटाने की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए। वहीं करीब 20 लोगों ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर थाने में भाजपाइयों की भीड़ जमा होने लगी। इंस्पेक्टर कल्याणपुर भी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन मामला उनसे नहीं संभला।
विज्ञापन

करीब तीन बजे बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा थाने पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी अधिकारियों से बात हुई है, प्रकरण की जांच होगी और तीनों उप निरीक्षकों पर कार्रवाई होगी। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। धरने में भाजपा जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह बबलू, शिवाकांत तिवारी, पंकज शुक्ला, तेजू कछवाह, शिवेंद्र सिंह, उदयभान गुप्ता, रामेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें