फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों को चार घंटे से अस्पताल में बंद मिली ऑक्सीजन की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर अस्पताल में बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। जिससे भर्ती मरीज परेशान हुए। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी को निरीक्षण के दौरान जब यह जानकारी मिली तो दोनों का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11.30 बजे दोनों जनप्रतिनिधि अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। सबसे पहले ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर यूनिट का भंडारण देखने गए। यहां उन्हें पता चला कि ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो रही है। जानकारी करने पर बताया गया कि खाली हुए ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए सुबह 10 बजे सौंरा स्थित एयर प्लांट भेजे गए हैं, जो समय से नहीं मिल सके। इस कारण सेंट्रलाइज्ड पाइपलाइन से आपूर्ति रुकी हुई है।
यह बात सुनकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साध्वी और जैकी के दखल के बाद प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडर आननफानन भेजे गए। तब दोपहर दो बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। सांसद ने कहा कि जो शिकायतें मिल रही हैं, वह नाहक ही नहीं हो सकती हैं। जिम्मेदार स्थितियों को संभालें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, प्रसून तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साध्वी राज्यमंत्री ने कार्यालय प्रमुख को ऑक्सीजन सिलिंडर को लाने-ले जाने के लिए एक और वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अभी तक एक ही वाहन की व्यवस्था थी।
फतेहपुर। साध्वी निरंजन ज्योति ने कोविड-19 को लेकर गांधी सभागार में बैठक भी की। उन्होंने सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता बनाए जाने पर जोर दिया। इस पर डीएम अपूर्वा दुबे ने जल्दी ही व्यवस्था कराए जाने की बात कही। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सदर अस्पताल के साथ एल-वन और एल-टू अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार माहेश्वरी से कहा कि जहां पर डॉक्टर कम हैं। वहां उपलब्ध कराए जाएं ताकि दूसरी बीमारियों का भी इलाज हो सके। सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों को कोविड सेंटर में तब्दील करने के लिए प्रस्ताव दिए जाने की बात बताई। ऐसे सात अस्पताल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें