फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप की पहल पर बेटी की हुई शादी

Tue, 23 Apr 2019 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
newly married couple - फोटो : newly married couple
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप ने एक गरीब परिवार में खुशियां भर दी। कस्बा से संचालित यमुनांचल नाम से ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने गरीब परिवार के बेटी की शादी में सहयोग का प्रचार किया। जैसे-जैसे लोगों को गरीब परिवार के विषय में पता चला, तो लोग मदद करने के लिए एकजुट होकर आगे आए। शादी में किसी ने खाने की व्यवस्था तो किसी ने उपहार देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

किशनपुर नगर पंचायत में रहने वाली माया रैदास के पति की मौत कई साल पहले हो गई है। उनकी पुत्री निशा देवी की शादी 21 अपै्रल को होनी थी, लेकिन गरीबी के चलते बारातियों के खाने-पीने व शादी में उपहार की व्यवस्था को लेकर गरीब महिला परेशान थी। यह खबर किशनपुर के यमुनांचल ग्रुप के सदस्यों को सुनने को मिली। इस परिवार की बेबसी का ग्रुप के माध्यम से सहयोग की अपेक्षा को लेकर प्रचार किया। इसकी शुरुआत गु्रप के सदस्य व कस्बा निवासी कल्लू अग्रवाल ने की। धीरे-धीरे यह मैसेज गु्रप के अलावा व्हाट्स एप में फैलने लगा। नगर के समाज सेवी व अन्य लोग गरीब परिवार के घर जाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। धीरे-धीरे सहयोग करने वालों का गु्रप बढ़ता गया। फिर सभी लोगों ने गरीब के बेटी की शादी धूमधाम से कराने की योजना बनाई। 21 अपै्रल को नगर पंचायत के लोगों की एकता एक मिसाल के तौर पर देखने को मिली। जो जिस से बन पड़ा हर किसी ने सहयोग किया। ग्रुप से जुड़े सदस्य, समाज सेवी, पुलिस कर्मियों ने शादी में सहयोग किया। बरात के स्वागत से लेकर खाने पीने की व्यवस्था और शगुन के सामान का खर्च यमुनांचल गु्रप के सदस्यों ने लिया। 21 अप्रैल को बारात आई, शादी हुई और सोमवार को विदाई हुई।

वैश्य भुर्जी समाज का सामूहिक विवाह आज
खागा। कान्यकुब्ज वैश्य भुर्जी समाज का मंगलवार को आदर्श सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसमें एक दर्जन जोड़ों का पंजीकरण हुआ है। नगर पंचायत परिसर में बिना दहेज के शादी कराई जाएगी। अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन स्वर्गीय वासुदेव की पुण्यतिथि पर किया जाता है। सोमवार को वर, वधू व उनके परिजनों का परिचय करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें