फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्रा खदान में नदी पार खनन की हुई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग खनन को लेकर बांदा और जिला प्रशासन के बीच मची खींचतान के बाद कोर्रा खंड चार में पैमाइश कराई गई है। जिला प्रशासन का दावा है कि दौ सौ मीटर नदी पार तक जिले की भूमि पर खनन हुआ है। डीएम संजीव कुमार ने बांदा डीएम की ओर से पट्टेधारक को जारी जुर्माने की नोटिस को शासन को निस्तारण के लिए भेजा है। विवादित जगह पर खनन को रोका गया है। शासन की टीम के निस्तारण के बाद पट्टेधारक को खनन की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


कोर्रा खंड चार के सौ एकड़ के भूखंड में मौरंग खनन का ई-टेंडरिंग में शिवप्रताप सिंह की कंपनी को पट्टा हुआ था। मौरंग खदान की एक माह पहले पट्टेधारक ने भूखंड एरिया कम होने की खनिज विभाग में शिकायत की थी। जांच के दौरान यमुना के कटान के कारण बड़ा भूखंड का हिस्सा नदी पार होना पाया गया। जिला प्रशासन की

अनुमति के बाद पट्टेधारक ने यमुना नदी पार बड़े हिस्से में मशीनों से एक पखवारे पहले मौरंग खनन शुरू कराया। नदी पार के जौहरपुर मौरंग खदान पट्टेधारक की शिकायत पर बांदा डीएम ने नौ लाख 72 हजार का अवैध खनन का जुर्माना नोटिस शिव प्रताप सिंह की कंपनी पर लगा दिया। नोटिस मामले को यहां जिला खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने भूखंड की मंडल टीम के साथ दोबारा जांच कराई। जिसमें जिले का दौ सौ मीटर का हिस्सा नदी पार होना पाया गया है। कोर्रा चार नंबर के खदान संचालक ने अपनी जमीन पर खनन किया है। जांच के समय बांदा प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन दूसरे पक्ष का कोई नहीं पहुंचा। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि डीएम को मामले की रिपोर्ट दी गई है। खनन भूखंड जिले का है। शासन की रिपोर्ट आने के बाद नोटिस खारिज कराई जाएगी और उस पार खनन कराने की अनुमति फिर से दी जाएगी।
विज्ञापन



उन्नाव बालू खनन में फंसा था पेंच
चार माह पहले उन्नाव और जिले की सीमा में बालू खनन को लेकर ऐसा ही पेंच फंसा था। जिला प्रशासन ने आरसी उन्नाव के पट्टाधारक को जारी की थी। उस प्रकरण में शासन की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन को आरसी वापस लेनी पड़ी।
फोटो संख्या एवं परिचय
5- कोर्रा चार खंड की फाइल फोटो

कोर्रा खदान में नदी पार हुई पैमाइश
- प्रशासन ने शासन को निस्तारण के लिए भेजी रिपोर्ट
- बांदा डीएम ने लगाया है पौने दस लाख का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो


फोटो संख्या एवं परिचय
8- खेत में सुलगते आग में पानी डालते ग्रामीण

अग्निकांड में 25 बीघे फसल बर्बाद
- ग्रामीणों की मशक्कत से बुझाई गई आग
- 13 किसानों की फसल आग की चपेट में आई
अमर उजाला ब्यूरो
औंग। अग्निकांड में 13 किसानों की सोमवार को 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। देर में पहुंची दमकल टीमों ने सुलगती आग को ठंडा किया। आग लगने के पीछे कुछ अराजकतत्वों का हाथ होना माना जा रहा है।
अग्निकांड में औंग के रसूलपुर गांव के लल्ला सिंह के बेटे हरिपाल सिंह, जयपाल सिंह, रघुपाल सिंह, शिवपाल सिंह, छत्रपाल सिंह, हरिनाम सिंह, लखन सिंह, भोला परिहार, चुन्नी सिंह, दिनेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, श्यामकली, मंजूसा की फसल जलकर राख हुई है। आग लगी देखकर आसपास के गांव किशनीखेड़ा, मायारामखेड़ा, रसूलपुर, पधारा गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। आसपास के ट्यूबवेल चालू किए। पाइप बिछाकर पानी की बौछार से आग बुझाई। इस बीच महिलाएं बाल्टी में पानी तालाब से लेकर खेत में सुलगती फसल को बुझाती दिखी। सूचना पर दमकल टीम और एसओ राकेश मौर्या, एसआई अरविंद यादव पहुंचे। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने खेत में सुलगती आग को पानी डालकर ठंडा किया। पुलिस भी आग बुझाने के प्रयास करती दिखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ अराजकतत्व फसल के पास गांजा पी ेरहे थे। जिसकी चिंगारी से आग लगी है। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आग को बुझाने के प्रयास में रसूलपुर गांव के दीपू द्विवेदी का हाथ जल गया। वहीं आग बुझाने के लिए हरी झाड़ काटते समय विवेक सिंह के हाथ में कुल्हाड़ी लग गई। हाथ में काफी चोट आई है। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो

बाइक मैकेनिक की दुकान से रुपये भरा बैग गायब
- काउंटर से बैग हुआ चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली। बाइक मैकेनिक की दुकान से सोमवार दोपहर पीडब्ल्यूडी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नकदी भरा बैग चोरी हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक मैकेनिक से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव के खदरा निवासी राम प्रसाद पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उसने बिंदकी एसबीआई बैंक बीस हजार रुपये निकाले। मोपेड से वापस गांव जा रहे थे। चांदपुर के अमौली कस्बे में मंडी समिति के पास अनीस मिस्त्री की दुकान पर मोपेड ठीक कराने पहुंचे। मैकेनिक ने मोपेड दुरुस्त की। उसके बाद स्टार्ट करने के लिए बोला। वह काउंटर में नकदी भरा बैग रखकर मोपेड में किक मारने लगे। कुछ देर बाद बैग की ओर ध्यान गया। बैग गायब देखकर कर्मी के होश उड़ गए। वह शोर मचाने लगा। इलाके के लोग दुकान में इकट्ठा हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बाइक मैकेनिक कर्मी के सामने मौजूद था। कोई पहले से कर्मी के पीछे लगा रहा है जिसने मौका मिलने पर बैग चोरी किया है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें