फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साक्षात्कार के माध्यम से होंगे रोजगार योजना के लाभार्थी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना संचालित है। योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत उन लोगों के लिए है जो स्वयं का व्यवसाय, सेवा या उद्योग आरंभ करना चाहते हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सतत रोजगार और आय के अवसर प्रदान करना उद्देश्य है। योजना प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर लागू की गई है।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने बताया कि अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को प्रति इकाई वितरित ऋण का 35 फीसदी और अधिकतम 70 हजार रुपये (जो भी कम हो) अनुदान के रूप में दिया जाएगा। सामान्य जाति के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत और अधिकतम 50 हजार रुपये (जो भी कम हो) का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि ऋण का दुरुपयोग पाया गया, प्रोजेक्ट का कार्य पूरा नहीं हुआ या इकाई उत्पादन/सेवा संबंधी कार्य नहीं किया गया तो अनुदान की राशि नहीं दी जाएगी। लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति की ओर से चार दिसंबर को साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें