जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए भेजे गए नए कप्तान अनीस अहमद अंसारी ने सत्ता पक्ष का दखल एक हद तक ही बर्दाश्त किए जाने की बात कही है। इसलिए ही उन्हें अभी तक जिलों में लंबा समय गुजारने का मौका नहीं मिला है।
पुराने अंदाज में थानेदारों को भी एसपी ने चार्ज छीनने का अल्टीमेटम न देते हुए कार्यशैली में बदलाव लानेे का आदेश दिया है।
पुलिस लाइंस में कप्तान ने शाम को थानेदारों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि वह लोग जनता की सेवा के लिए हैं। उनके साथ न्याय करना विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है। जो भी एसओ थानों के चार्ज में हैं, वही सभी तैनात रहेंगे। उनको किसी को हटाने की जरूरत नहीं है। उनका मकसद अपराध का सफाया और अपराधियों के जेल के पीछे पहुंचाना है। उन्हें तो सिर्फ काम से मतलब है। मीटिंग के बाद एसपी ने पत्रकारों से वार्ता की। एसपी ने बताया कि सत्ता पक्ष का दबाव सही काम और एक हद तक माना जाएगा। शायद इसी वजह से वह अधिक दिनों तक जिलों में लंबी पारी नहीं खेल सके है। एसपी से जुआंरखाने, सट्टेबाजी के अड्डे, कांटे, मादक पदार्थ तस्करों के अड्डे चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त रवैया अपनाने की बात कही है। मीटिंग में एएसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी वंदना सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह, सीओ खागा निवेष कटियार, एलआईयू इंस्पेक्टर दिग्विजिय सिंह समेत सारे थानेदार मौजूद रहे हैं।