फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश

Thu, 19 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर खड़ा बीडीसी सदस्य बृजेश मौर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता व प्रधान पति की प्रताड़ना से तंग होकर बीडीसी सदस्य बृजेश मौर्या ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मामला प्रधान पति पक्ष से बीडीसी के रोजगार सेवक भाई की सुबह पिटाई के बाद गर्माया। घटना की खबर से कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। पुलिस और एलआईयू सतर्क की गई। डीएम के आदेश पर आरोपी प्रधान पति तथा अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के अंतर्गत बस्तापुर गांव का मामला है। ग्राम प्रधान बस्तापुर के पति एवं भाजपा नेता राजकुमार मौर्या ने अपने साथियों नीलम सिंह, कमल सिंह तथा राम औतार के साथ रोजगार सेवक बच्ची पाल के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की।


रोजगार सेवक का आरोप है कि प्रधान पति राजकुमार तथा अन्य मनरेगा मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए दबाव बना रहे हैं। रोजगार सेवक ने फर्जीवाड़ा करने से इंकार कर दिया तो उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उसको गहरी चोटें आई। बच्ची पाल किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन



प्रधान पति द्वारा की गई मारपीट से आहत रोजगार सेवक बच्ची पाल अपने भाई बीडीसी सदस्य बृजेश मौर्या के साथ बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचा। बीडीसी सदस्य बृजेश मौर्या ने बाइक से पेट्रोल बोतल में निकाला। खुद पर उड़ेल लेने के बाद आग लगाने जा रहा था। तभी लोगों ने उसे रोक लिया। आत्मदाह की खबर पर हड़कंप मच गया। पुलिस और एलआईयू टीम मौके पर पहुंची।


बीडीसी सदस्य बृजेश और रोजगार सेवक बच्ची पाल को लेकर पुलिस डीएम राजीव रौतेला के पास पहुंचे। डीएम ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। कार्यवाहक कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पति समेत उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


 बीडीसी ने बताया कि प्रधान पति एवं भाजपा नेता राजकुमार मौर्या अपने साथियों संग मिलकर उसके भाई रोजगार सेवक बच्चीपाल पर मनरेगा मदूरों की संख्या बढ़ाने का दबाव बना रहे थे। भाई ने फर्जीवाड़ा करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर बच्ची पाल को बेरहमी से पीटा। वह किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंचा। आरोप है कि प्रधान पति ने उनके भाई विजयपाल की भी पिटाई कई माह पहले की थी। पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती है। प्रधान पति की प्रताड़ना से तंग होकर आत्मदाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें