फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी के पति की गोली मारकर हत्या

Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर गांव निवासी वीरन यादव(28) बुधवार रात लगभग आठ बजे गांव से करीब सौ मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर पानी लगाने गए थे। खेतों पर गुरुवार सुबह उनकी मां लक्ष्मी देवी पहुंचीं तो बेटे का लहूलुहान शव और खून फैला देखकर चीख पड़ीं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 सूचना पाकर एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग नौ बजे फायरिंग की आवाज हुई थी लेकिन पटाखा समझकर ध्यान नहीं दिया गया। वैसे फायरिंग कई राउंड हुई थी। बता दें कि एक गोली वीरन के दाहिनी कनपटी और दूसरी सीने में लगी है।

परिजनों ने बताया कि उनकी किसी तरह की रंजिश नहीं है। एसएचओ ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का नहीं है। मोबाइल की काल डिटेल और संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। घटना में गांव के ही किसी शख्स का हाथ लग रहा है। वह शामिल या मिलीभगत किसी भी स्तर का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें