बिंदकी। बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। बुधवार की शाम हुई बूंदाबांदी के बाद हवा बंद होने से लोग उमस से परेशान रहे। बिंदकी के अलावा किशनपुर कस्बे में भी हल्की बारिश हुई।
इसी तरह और क्षेत्र में ओले भी गिरे। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। दिन में भीषण धूप के बाद शाम छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद मौसम तो बदला, लेकिन हवा न चलने से उमस बढ़ गई।
बूंदाबांदी से कस्बे में कई स्थानों पर बिजली के फाल्ट भी हुए। इससे कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे उमस के बीच लोग गर्मी से बेहाल रहे।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार को भी उमस बढ़ सकती है। बता दें कि बीते दो तीन दिन से लगातार तापमान में कमीं दर्ज की जा रही थी, इससे आंधी और बूंदाबांदी का अनुमान भी लगाया जा रहा था।
...................