फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की संभावना ने किसानों की बढ़ा दी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नए साल के शुरुआत में ही बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर किसानों ने फसलों की सिंचाई रोक दी है। अब यह दो दिन बाद ही जरूरत पड़ने पर सिंचाई करेंगे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो व तीन जनवरी को 27 मिमी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा लेकिन चना, अरहर, ज्वार, राई, सरसों, आलू, केला, मटर व अन्य सब्जी की फसलों में नुकसान हो सकता है। इससे किसानों ने भी सिंचाई कार्य रोक दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने बताया कि मध्यम बारिश तक गेहूं की फसल को फायदा होगा। इससे गेहूं की फसल का व्यास बढ़ जाएगा, फसल मजबूत होगी। पर, अधिक बारिश होने पर गेहूं को भी नुकसान हो सकता है। चना, अरहर, ज्वार, राई, सरसो, आलू, केला, मटर की फसल को नुकसान होगा।
पत्तियां पीली पड़ जाएंगी और उत्पाद के सड़ने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में किसान अपनी फसलों की सिंचाई बिल्कुल न करें। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी बंद कर दें। दवा छिड़काव करने के 24 घंटे तक बारिश नहीं होनी चाहिए। अगर बीच में बारिश हो जाती है तो कीटनाशक दवा का असर नहीं होगा। केवीके थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला का कहना है कि दो, तीन और चार को मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें