फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से 4.25 लाख रुपये की टप्पेबाजी

विज्ञापन
फोटो-29-बैंक फ्रेंचआईडी के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर। बैंक फ्रेंचाइजी संचालक की बाइक पर टंगा 4.25 लाख रुपयों से भरा बैग टप्पेबाज ले गए। पलक झपकते हुई घटना के बाद खोजबीन की गई लेकिन बैंग का पता नहीं चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चितनपुर निवासी आलोक अग्रहरि गढ़ा जीआईसी के बगल में कैथा मार्केट में बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की मिनी फ्रेंचाइजी का संचालन करता है। बुधवार को सुबह आलोक बैग में 4.25 लाख रुपये रखने के बाद बाइक से दुकान आया।
दुकान के बाहर बाइक खड़ी की। बाइक पर रुपयों से भरा बैग टंगा था। आलोक ताला खोलने के लिए दुकान की ओर आगे बढ़ा। ताला खोलने के बाद जैसे ही बैग लेने के लिए वापस आया बाइक में टंगा रुपयों से भरा बैग गायब था।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी संचालक ने बताया कि उसने बैग में एक मोबाइल भी रखा था। बैग गायब होने के बाद कुछ देर तक घंटी बजी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया। पीड़ित ने शाम को थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
शक के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। रुपयों भरे बैग में मौजूद मोबाइल को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें