फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक करें इस्तेमाल

विज्ञापन
फोटो-14-पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहपुर। जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हर घर स्वदेशी, हर-हर स्वदेशी अपनाएं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर देते हुए उद्योगों, कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त बनाने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने की। संयोजन की जिम्मेदारी आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई व पूर्व विधायक विक्रम सिंह मौजूद रहे।

वक्ताओं ने विदेशी उत्पादों की बजाय देसी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई ने कहा कि आज भारत सुई से लेकर हेलीकॉप्टर और मिसाइल तक का निर्माण कर रहा है। कोरोना काल में देश ने सबसे पहले वैक्सीन बनाकर विश्व को उपलब्ध कराई, जो आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्थानीय रोजगार को भी बल मिलेगा। आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि हर नागरिक को अपने दैनिक जीवन में देसी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाना चाहिए।
इस मौके पर अभिनव यादव, अमित शरण, अमित तिवारी, पुष्पराज पटेल, गोविंद सिंह, मनु मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, कालीशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

फोटो-14-पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें