जेल चौकी के पास रोके गए ट्रकों की लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की जनसभा में आवागमन व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए मार्ग दुरुस्त कराने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। शुक्रवार को राधानगर चौराहे से बहुआ रोड मार्ग में जगह जगह गड्ढे दुरुस्त किए जाने का काम चला। दोपहर में वाहनों के निकलने और पैच वर्क होने से जाम लग गया।
दिन भर काम होने से जाम लगा रहा। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आवागमन बाधित होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। राधानगर से बहुआ तक बड़े वाहनों को रोका गया। इधर जेल चौकी से वाहनों को नेशनल हाईवे तक रोका गया। बांदा टांडा मार्ग चार घंटे तक प्रभावित रहा।
मार्ग में पैच वर्क दुरुस्त हो जाने के बाद जेल चौकी इंचार्ज छविनाथ सिंह व दूसरी ओर राधानगर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार प्रजापति ने वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा। जिसके बाद यातायात शाम को बहाल हो सका।