फोटो-33-वाहनों की लगी कतारें। संवाद
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर बृहस्पतिवार रात ट्रालों की आमने-सामने भिड़ंत से करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह छोटे वाहनों को निकलवाया। भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रालों को हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह कस्बा गोपालपुर चौराहे के पास रात करीब आठ बजे दोनों ट्राले आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्राले का डीजल टैंक फट गया और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकले जिन्हें पुलिस तलाशती रही।
हादसे के चलते दोनों ओर करीब तीन-तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रालों को हटवाया तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
फोटो-33-वाहनों की लगी कतारें। संवाद