फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार चेन लुटेरों तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बाइक सवार लुटेरों तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस लूटी गई चेन की बरामदगी में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


शहर के चित्रांश नगर इलाके में करीब एक सप्ताह पूर्व प्रधान बबिता के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इसके बाद 15 अप्रैल को वर्मा चौराहा इलाके में डॉक्टर की पत्नी गीता शुक्ला से करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत की चेन लूट ली गई थी।
दोनों घटनाओं में लाल रंग की बाइक का इस्तेमाल होने से पुलिस को एक ही गिरोह के शामिल होने का सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि घटनाओं की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें