फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहन के चोला लाल बालाजी मेरे घर आना...

Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पटेल नगर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में भंडारे में प्रसाद वितरित करते बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गीत संगीत के साथ भक्तों ने महावीर बजरंगबली की आराधना की। जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बुढ़वा मंगल का पर्व मनाया गया। सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन हुआ और भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को पटेल नगर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में भक्तों ने सुंदर कांड का पाठ किया। सुबह से लेकर रात तक भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। मंदिर में हनुमान गीत की सुर लहरी में भक्त डूबे रहे। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर महाबलशाली पवनपुत्र हनुमान का आशीर्वाद लिया। भंडारे में दिनेश तिवारी खलीफा, रिंकू तिवारी, वीर प्रकाश लोधी, विनोद गौतम, जयराम पटेल, कमल मिश्रा, सावन गुप्ता ने सहयोग किया।


मंदिर परिसर में बसपा के सदर विधानसभा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने सुबह भक्तों को शर्बत वितरित किया। वहीं शाम को पूड़ी सब्जी, बूंदी प्रसाद के रूप में बांटा।  इसी प्रकार चौक स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर सुंदर कांड पाठ और हनुमान आरती की गई। चौक में पप्पन रस्तोगी, जगन्नाथ गांधी, कालिका प्रसाद, हिमांशु दीक्षित, पंकज कसेरा, मनीष दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, हरी चौरसिया ने भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मुराइनटोला स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड का पाठ किया। सुबह और शाम को हनुमान जी की आरती हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
विज्ञापन



चौराहे पर भंडारे से रुका यातायात- फतेहपुर। पटेल नगर चौराहे पर भंडारा और शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। यहां भक्तों और प्रसाद लेने वालों की भीड़ इतनी उमड़ी कि यातायात व्यवस्था चरमरा गई। व्यवस्था देखने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी असहाय दिखे। लिहाजा वह कुछ देर बाद ही किनारे एक दुकान में जाकर बैठ गए। चौराहे पर यातायात बाधित होते हुए लोगों की मनमर्जी पर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें