फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सहायक प्रबंधक की चौडगरा में मौत

विज्ञापन
चौडगरा चौकी के बाहर गमगीन परिजन। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, झींझक कानपुर देहात के सहायक प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद यातायात बाधित हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे से शव को हटाने के बाद यातायात बहाल कराया। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल थे। उनका एक बेटा और बेटी भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर में कार्यरत हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सहायक प्रबंधक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

कानपुर किदवई नगर निवासी बृजेश कुमार त्रिवेदी (55) बैंक में सहायक प्रबंधक थे। वह रायबरेली जिले में स्थित पैतृक गांव चिंताखेड़ा बाइक से जा रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वह हेलमेट लगाए थे। वाहन के कुचल जाने से शरीर दो टुकड़ों में हो गया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने भारी वाहन से हादसा होने की आशंका जताई है। आसपास के होटल ढाबों में खड़े वाहनों और ट्रकों की चेकिंग भी की गई। हादसा करने वाले वाहन और चालक का पता नहीं लगा।
सूचना पर पत्नी चेतना और अन्य परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। उनका बेटा अखिलेश और बेटी सोनाली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है। परिजनों ने बताया कि कभी कभार गांव घूमने जाते थे और खेत की देखभाल कर लौट आते थे। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें