फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सर्जन को कोरोना, ओटी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल के सर्जन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे महिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल का आपरेशन ओटी बंद कर दिया गया। डॉक्टर के सहयोगी कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। डॉक्टर एक विधायक के रिश्तेदार बताए जाते हैं। चर्चा है कि जिला अस्पताल में शुक्रवार को मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी डॉक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन

अस्पताल के कई चिकित्सकों का सैंपल बुधवार को कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। संक्रमित डॉक्टर महिला अस्पताल में तैनात हैं। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल का दौरा किया है। उनके निरीक्षण के दौरान यह डॉक्टर मौजूद थे। इससे भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें