फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बड़ाहार गरीबे बाबा इलेवन ने होलापुर को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
फोटो-25-आनंद को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते नरेंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
औंग। क्षेत्र के कीचकपुर गांव में जय कल्लू बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में बुधवार को होलापुर और बड़ाहार गरीबे बाबा इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें बड़ाहार गरीबे बाबा इलेवन ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

होलापुर के कप्तान अजय तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। होलापुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ाहार गरीबे बाबा इलेवन की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेला। मैच आखिरी ओवर तक गया।
बड़ाहार की टीम ने सात विकेट खोकर 88 रन बनाते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बड़ाहार के खिलाड़ी आनंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि नरेंद्र यादव ने आनंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-25-आनंद को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते नरेंद्र यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें