फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में कोतवाली पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी(फतेहपुर)। 18 नवंबर की रात क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से गुस्साई गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं ने बिंदकी कोतवाली में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उत्पीड़न की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम न उठाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। अध्यक्ष ने हाल के कई मामले रखते हुए प्रशासन व पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यदि महिलाओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं केवल कानून बनाकर नहीं, बल्कि लोगों की मानसिकता में बदलाव लाकर रोकी जा सकती हैं। संगठन ने ऐसे मामलों पर त्वरित निस्तारण की मांग की।
इस मौके पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के सीमा देवी, सुमित्रा देवी, मंजूषा देवी, आरती देवी, रचना, कमला ,राजरानी, उषा देवी, रामश्री, संतोषी देवी, सुनीता देवी, प्रीति, आमना, रीमा देवी, पिंकी देवी, कोमल, अंजली, सुषमा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें