फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल पंपों पर नहीं बन सके बेबी फीडिंग रूम

विज्ञापन
फोटो-33-चोडगरा ​स्थित पेट्रोल पंप पर नहीं बना बेबी फीडिंग रूम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बच्चों को स्तनपान कराने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जून माह में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बेबी फीडिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था। इसके बाद भी एक माह बाद भी कई पंपों पर यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। जिले में कुल 162 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें से केवल कुछ पर ही बेबी फीडिंग सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकांश पेट्रोल पंपों पर महिलाओं को सुरक्षित और गोपनीय वातावरण में बच्चों को स्तनपान कराने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सफर के दौरान महिलाओं को असुविधा न हो इसके लिए यह व्यवस्था अनिवार्य की गई थी। इसके बाद भी पंप संचालक अब भी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
जिला पूर्ति निरीक्षक सुनील पुष्कर ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों को बेबी फीडिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए थे। कितने पंपों पर व्यवस्था की गई है इसकी जांच कराई जाएगी। आदेश का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-33-चोडगरा स्थित पेट्रोल पंप पर नहीं बना बेबी फीडिंग रूम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें